फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani city will become a center of attraction in future: Commissioner

भविष्य में आकर्षण का केंद्र बनेगा हल्द्वानी शहर : आयुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Haldwani city will become a center of attraction in future: Commissioner
कैंप कार्यालय हल्द्वानी में उद्यान, नगर निगम एवं प्राधिकरण के साथ बैठक करते कुमाऊं आयुक्त दीपक
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि हल्द्वानी शहर भविष्य में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके लिए हल्द्वानी-काठगोदाम रोड पर दोनों ओर सरकारी विभागों की चहारदीवारी व निजी भवनों की चहारदीवारी व पार्कों में बेलदार फूलों के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


कुमाऊं आयुक्त रावत बृहस्पतिवार को यहां कैंप कार्यालय में इस योजना को अंजाम देने के लिए उद्यान, नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। जिला उद्यान अधिकारी डा. रजनीश सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि बेलदार फूलों में अलमिंडा, मधुमालती, मंडेविला, गुलमोहर, बोगेनविलिया, कैटस क्लॉ, पैंशन फ्लावर, कलेटिक्स, रात की रानी, गर्लिक बेल तथा क्रस्ट क्रीपर/पददा बेल लगाए जा सकते हैं। यह सदाबहार बेल के साथ ही महकदार भी हैं।
विज्ञापन


आयुक्त रावत ने कहा कि मंगल पड़ाव से काठगोदाम तक बेलदार फूलों के पौधे लगने से हल्द्वानी शहर को अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश- विदेश के पर्यटकों का आवागमन हल्द्वानी शहर से होता है। यह शहर पर्यटकों के साथ ही आम लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र बनेगा। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन खत्म होने से पहले पौधे लगा दिए जाएं। उन्होंने जल्द से जल्द योजना की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। कहा फूल के पौधे उन पार्कों में ही लगाए जाएंगे जिनका रखरखाव नगर निगम या कोई अन्य संस्था करती है। बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल, संयुक्त निदेशक उद्यान डा. बृजेश कुमार आदि मौजूद थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed