{"_id":"5764579c4f1c1b872011b9a4","slug":"haldwani-broad-daylight-robbery-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में दिनदहाड़े लाखों की लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में दिनदहाड़े लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
लूट के पीड़ितों से पूछताछ करतीं एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गिफ्ट देने के बहाने घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर के घर में लूटपाट की। बदमाशों ने इंजीनियर और उनकी पत्नी के हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। उनके मोबाइल फोन छीन लिये और टेलीफोन की लाइन भी काट दी। बदमाशों ने एक घंटे तक घर में लूटपाट की। बदमाश इंजीनियर की सोने की चेन, उनकी पत्नी के लाखों के जेवर और 26 हजार रुपये लूट ले गये। घर से जाते समय बदमाश पुलिस को सूचना देने पर उनके बच्चों को मारने की धमकी भी दे गए। बदमाशों की संख्या चार बताई जाती है।
विज्ञापन
मूलरूप से ओखलकांडा ब्लाक के भीड़ापानी निवासी मोहन चंद्र शर्मा पीडब्लूडी निर्माण खंड हल्द्वानी में एई के पद पर तैनात हैं। वह पॉलीशीट के तुलसीनगर में पत्नी हेमलता के साथ रहते हैं। उनका बेटा अभितोष एयर फोर्स में फाइटर पायलट है। बड़ी बेटी मनिका बंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और छोटी बेटी तनिका एमबीबीएस इंटर्न कर रही है। इंजीनियर का परिवार दुमंजिले में रहता है जबकि नीचे किरायेदार रहते हैं।
विज्ञापन
मोहन चंद्र शर्मा दो दिन से अवकाश पर थे। शुक्रवार को वह पत्नी के साथ टीवी देख रहे थे। इसी बीच 12 बजकर 20 मिनट पर चार युवक उनके दरवाजे पर पहुंचे। इंजीनियर ने दरवाजा खोला तो युवकों ने बताया कि वे वुडहिल से गिफ्ट लेकर आए हैं। दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने इंजीनियर को चाकू और रिवाल्वर के बल पर बंधक बना लिया। पत्नी हेमलता देखने आई तो उसको भी बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने दुपट्टे और चादर से दंपति के हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने इंजीनियर के गले से सोने की चेन, हेमलता के कान के कुंडल, मंगलसूत्र, चेन और सोने की चूड़ियां लूट ली। फिर अलमारी के ताले तोड़कर 26 हजार नकद, डायमंड सेट, सोने की चेन, दो मंगलसूत्र और अन्य कीमती सामान भी लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश आराम से निकल गए।
बदमाशों के जाने के बाद इंजीनियर ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया फिर पत्नी के हाथ-पैर खोले। इसके बाद इंजीनियर शर्मा पड़ोसी के घर में पहुंचे और मोबाइल मांगकर अपने जेठू विनोद जोशी को घटना की जानकारी।
सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी और दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का जायजा लेने के बाद होटलों और ढाबों की चेकिंग किया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
हल्द्वानी। बदमाश जिस गिफ्ट पैक को लेकर आए थे। उसमें एक ईंट का टुकड़ा और कागज रखे थे। उन्होंने इंजीनियर को चकमा देने के लिए यह काम किया था। इंजीनियर ने बताया कि चारों बदमाशों के पास असलहे और चाकू थे। वे गर्दन हिलाने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे।