{"_id":"69f3afc26f703d6a4f0cc3ca","slug":"hair-salon-set-ablaze-after-being-doused-in-petrol-sleeping-family-narrowly-escapes-kaladungi-news-c-418-1-hd51001-6203-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हेयर सैलून में पेट्रोल डालकर लगाई आग, सो रहा परिवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हेयर सैलून में पेट्रोल डालकर लगाई आग, सो रहा परिवार बाल-बाल बचा
Fri, 01 May 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 01 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोटाबाग। मुख्य बाजार स्थित हेयर सैलून में बुधवार रात अराजक तत्व ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गनीमत रही कि आग की लपटों के कारण दुकान के भीतर सो रहा परिवार उठ गया और उनकी जान बच गई। पीड़ित सैलून स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।
जुल्फिकार अली मोहम्मद पिछले 17 वर्षों से कोटाबाग बाजार में हेयर सैलून चला रहे हैं। वह अपने परिवार के साथ दुकान के पिछले हिस्से में बने कमरे में रहते हैं। बुधवार रात करीब एक बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी। आग तेजी से फैली और धुआं उठने लगा। इस बीच जुल्फिकार, उनकी पत्नी और दो बच्चों की नींद धुएं और आग की लपटों से खुल गई। परिवार ने सूझबूझ से पानी और अन्य संसाधनों का उपयोग कर आग पर काबू पाया। आग के कारण दुकान की कुर्सियां, शीशे, मशीनें और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। चौकी इंचार्ज देवेंद्र राणा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता से तफ्तीश जारी है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
घटना से व्यापारियों में रोष
जुल्फिकार अली ने घटना की लिखित सूचना कोटाबाग पुलिस चौकी में दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रात एक बजे एक संदिग्ध व्यक्ति पेट्रोल डालकर आग लगाता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में रोष है।