{"_id":"572a4c354f1c1b4e345cd120","slug":"hail-fell-with-typhoon-lashed-jmajm-cloud","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के साथ गिरे ओले, झमाझम बरसे मेघ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के साथ गिरे ओले, झमाझम बरसे मेघ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 05 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी के साथ गिरे ओले और झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान गिर गया। बारिश ने गर्मी से राहत दी। आंधी के कारण कई जगह पेड़ों की टहनी और होर्डिंग टूटकर गिर गई। आंधी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। मंगलवार रात हल्की बारिश के बाद बुधवार सुबह गर्मी से राहत थी। दिन चढ़ने के बाद उमस बढ़ गई थी। बुधवार शाम आंधी-तूफान के साथ ही जमकर ओले गिरे। आंधी के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी।
आंधी थमने के बाद जमकर बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान भी नीचे आ गया। आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर होर्डिंग और पेड़ों की टहनी टूटकर गिर गई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि पांच और छह में भी ओलावृष्टि, हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही आंधी आने की संभावना है।