{"_id":"57584f8d4f1c1b41359c525f","slug":"hail-fell-in-nainital-rain-jmajm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में गिरे ओले, बारिश हुई झमाझम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में गिरे ओले, बारिश हुई झमाझम
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरोवर नगरी में एक दिन रुकने के बाद बुधवार को मौसम फिर मेहरबान हो गया। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह से ही जहां एक ओर आसमान बादलों से घिर गया वहीं पहाड़ियों में ही हल्का कोहरा उठने लगा। दोपहर बाद फिर धूप खिलने लगी लेकिन तीन बजे से फिर बादल घिरने लगे देखते ही देखते साढ़े तीन बजे से पहले ओले गिरे उसके बाद झमाझम आधे घंटे तक बारिश हुई।
अचानक हुई बारिश की वजह से नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे सैलानी भी भीगते -भीगते होटलों में पहुंचे तथा आधे घंटे तक वहीं दुबके रहे। उसके बाद मौसम खुलने के बाद फिर वह माल रोड तथा बाजारों में घूमने को निकल पड़े। बारिश की वजह से डीएसए मैदान में ट्रेड्स कप हाकी का मैच भी आधे घंटे देरी से शुरु हुआ। बारिश की वजह से नाले उफन आए लेकिन खास बात यह रही कि अबकी बार माल रोड में इंडिया व एवरेस्ट होटल का नाला भी तेजी से बहता रहा लेकिन नाले की मिट्टी माल रोड तक नहीं आयी जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से बच गयी।
मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 15 मिलीमीटर बारिश हुई अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी किशन चंद्र की मानें तो बारिश से झील में -5 फीट पानी बढ़ा है। नगर में मौसम के बदले मिजाज की वजह से लोगों को दिन में ठंड का भी सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से आज भी माल रोड में छाता की काफी बिक्री हुई। ब्यूरो