फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Had to fire several rounds to capture the dead body

Nainital News: शव कब्जे में लेने के लिए करने पड़े कई राउंड फायर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Had to fire several rounds to capture the dead body
प्रतीकात्मक 
रामनगर (नैनीताल)। ढेला के जंगल में महिला को मारने के बाद बाघ शव को जंगल के अंदर करीब डेढ़ किलोमीटर तक ले गया। महिला को खोज रहे वनकर्मियों को अचानक बाघ नजर आया। शव को कब्जे में लेने के लिए वनकर्मियों को चार से पांच राउंड फायरिंग करनी पड़ी तब जाकर बाघ भागा।
विज्ञापन

ढेला रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि बाघ महिला पर हमला करने के बाद उसके शव को डेढ़ किलोमीटर दूर ले गया। करीब तीन घंटे बाद वनकर्मी जब जंगल में शव के पास पहुंचे तब वहां पर बाघ था। जैसे ही वनकर्मी करीब जाने लगे तो बाघ अचानक धमक आया। बाघ को देखकर वनकर्मियों ने उसे भगाने के लिए चार से पांच राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर बाघ मौके से गया। इसके बाद वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लिया। एसडीओ डॉ. शालिनी जोशी ने बताया कि इलाके में वनकर्मियों की गश्त शुरू करा दी है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है। एसडीओ ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में बाघ की दहशत को देखते हुए जंगल नहीं जाने की अपील की थी लेकिन महिलाएं ने नहीं सुनी। बाघ का शिकार बनी महिला का कॉर्बेट के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत शर्मा ने ब्लड सैंपल लिया है।
विज्ञापन




महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश, वनकर्मियों की सुरक्षा दिलाने की मांग
रामनगर (नैनीताल)। मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने से ग्रामीणों में आक्रोश है। हाथीडंगर में महिला के बाद कानिया में बाघ गायों को मार चुका है। अब बाघ के पटरानी की महिला को निवाला बनाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मौके पर वनकर्मियों का घेराव कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटरानी (कारगिल) के मनोनीत प्रधान हरीश पंचवाल ने बताया कि मृतका अनीता उनकी भाभी है। अनीता के पति रमेश राम ढेला के एक रिजॉर्ट में काम करते हैं। महिला घरा का चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी बीनने जंगल में गई थी। वह अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गईं। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरीश पंचवाल का कहना है कि गांवों से लगे क्षेत्रों में बाघ के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। वन्यजीवों से ग्रामीणों की सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं, ऐसे में ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है।






वन विभाग के खिलाफ करेंगे आंदोलन

किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने कहा कि इस घटना की पूर्ण जिम्मेदारी वन विभाग की है। हमलावर बाघ को पकड़ने की कोशिश नहीं की गई है। इसी बाघ में हाथीडंगर में पूजा देवी को मारा था। अगर इस बाघ को तुरंत नहीं पकड़ा गया तो वन विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed