Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gypsy drivers submitted memorandum to the tourism minister

Nainital News: जिप्सी चालकों ने पर्यटन मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Gypsy drivers submitted memorandum to the tourism minister
रामनगर के जिप्सी स्वामियों ने मरचूला में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन दिया। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। सीतावनी जोन में जिप्सियों की संख्या सीमित किए जाने के विरोध में जिप्सी चालकों, स्वामियों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर जिप्सी स्वामियों ने नारेबाजी कर वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। इधर, कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में मरचूला में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपकर सीतावनी जोन में सभी जिप्सियों के संचालन की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

जिप्सी स्वामियों के आंदोलन की वजह से सीतावनी जोन में जिप्सियों का संचालन सातवें दिन भी पूरी तरह बंद रहा। धरने पर ललित नेगी, नूर खान, हनी, मुजाहिद, इरशाद, नासिर, अजीम, जीतू, जयपाल, पंकज, जगत बैठे। उधर, जिप्सी स्वामियों के प्रतिनिधि मंडल ने मरचूला महाशीर फिसिंग कैंप में कौतिक उत्सव में शामिल होने आए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सौंपे ज्ञापन में जिप्सी स्वामियों ने कहा है रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने जिप्सी संचालन सीमित कर दिया है। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। जिप्सी स्वामी और चालक सीतावनी जोन से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटन मंत्री से सीतावनी जोन को सभी जिप्सियों के लिए खोले जाने की मांग की। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है तो रामनगर वन प्रभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिप्सी स्वामियों ने बताया कि पर्यटन मंत्री ने उनकी मांग पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में जिप्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धस्माना, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सिंह मेहरा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ललित सिंह नेगी, संतोष पपनै, अंजार, राजीव यादव, मनोज पांडेय, हरीश, शकील अहमद, राजेंद्र बिष्ट, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed