फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gym and smart classes will be made in MBPG

एमबीपीजी में बनेगी जिम और स्मार्ट क्लासेस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gym and smart classes will be made in MBPG
gym.jpg
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में रूसा के अंतर्गत नई सुविधाओं एवं विभिन्न कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर हो गई है। इसमें से एक करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिया है, लेकिन बैंक में तकनीकी कमी के चलते यह राशि फिलाहल ट्रांसफर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज को दो महीने पहले नैक निरीक्षण के बाद ‘सी’ प्रमाणपत्र मिल चुका है। इसके बाद ही शासन ने एमबीपीजी कॉलेज को चालू वित्तीय वर्ष 2019-2020 में रूसा में चयन करने की प्रक्रिया शुरू की। कॉलेज प्रशासन की ओर से भेजी प्रोजेक्ट रिपोर्ट को भारत सरकार ने भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

शासन के संयुक्त सचिव एमएम सेमवाल की ओर से भेजे गए पत्र में एमबीपीजी कॉलेज को विभिन्न कार्यों के लिए दो करोड़ की धनराशि का अनुमोदन करने की जानकारी दी है। इसमें निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ 47 लाख स्वीकृत करने की बात कही है। कॉलेज को प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। बताते हैं कि कॉलेज प्रशासन ने रूसा को भेजे प्रोजेक्ट में नैनीताल बैंक के संचालित बैंक खाते का नंबर दिया था, लेकिन इस बैंक खाते में तकनीकी कमी के चलते यह धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमन गर्ल्स रूम, स्मार्ट क्लासरूम बनेंगे
नव निर्माण के रूप में कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम, कंप्यूटर डाटा सेंटर, रिसर्च रूम पीएचडी छात्र-छात्राओं के लिए वाचनालय तथा हाईटेक टॉयलेट का निर्माण कराने की योजना है। साथ ही पुनर्निर्माण में एकेडमिक भवन और ऑफि स ब्लाक में पार्टीशन, फ ीस काउंटर, लाइब्रेरी अपग्रेडेशन, कैंपस डेवलपमेंट और वाटर हार्वेस्टिंग टैंक पर खर्च किया जाएगा। नई सुविधाओं में महाविद्यालय में बॉक्सिंग रिंग, जिम, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब उपकरण, बुक्स और जरनल पर खर्च किया जाएगा।

रूसा से महाविद्यालय को प्रथम चरण में एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के संबंध में शासन का पत्र मिला है। इस धनराशि से महाविद्यालय में पठन-पाठन की बेहतर व्यवस्थाएं हो सकेंगी। नव निर्माण, पुनर्निर्माण और नई सुविधा पर इस धनराशि को खर्च किया जाना है।
- डॉ. बीना खंडूरी, प्राचार्य एमबीपीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed