{"_id":"593c040c4f1c1bc37b8b46b5","slug":"gurunanak-hockey-club-bareilly-and-youngman-hockey-club-rampur-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली और यंगमैन हॉकी क्लब रामपुर जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली और यंगमैन हॉकी क्लब रामपुर जीते
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
Updated Sat, 10 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
Gurunanak Hockey Club Bareilly and Youngman Hockey Club Rampur Live
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला प्रायोजित 95वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली और यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से यहां डीएसए मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मुकाबला जय भारत हॉकी एकेडमी अंबाला और गुरुनानक हॉकी क्लब बरेली के बीच हुआ।
विज्ञापन
पूरे मैच के दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर एक-दूसरे को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और खेल का समय पूरा होने तक कोई भी टीम एक-दूसरे पर गोल नहीं कर सकी, जिसके चलते निर्णायकों ने फैसले के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया।
विज्ञापन
टाई ब्रेकर में बरेली ने अंबाला को 4-3 से हरा दिया। विजयी टीम की ओर से तौफीक, राहुल सिंह, विनोद, विपिन ने गोल किए जबकि विपक्षी टीम की ओर से जतिंदर कुमार, हरजीत सिंह, वीरनजोत सिंह ने गोल दागे। दूसरा मैच में यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर और केएनआई हॉकी एकेडमी सुल्तानपुर की टीमें आमने सामने थी।
मध्यांतर तक दोनों की टीमें गोल नहीं कर सकी लेकिन मध्यांतर के बाद रामपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक तीन गोल दाग दिए, जबकि सुल्तानपुर की टीम एक ही गोल कर सकी।
अंत में रामपुर ने 3-1 से मैच जीत लिया। विजयी टीम की ओर से खेल के 45वें, 51वें मिनट में अभिषेक ने, 57वें मिनट में तुजीत ने, सुल्तानपुर की ओर से खेल के 52वें मिनट में रामचंदर ने गोल किया। मैच के निर्णायक विनय चौधरी, मंजुल प्रकाश सनवाल, मोहित रावत, अमित कुमार थे।
उद्घोषक मनोज कुमार थे। रविवार को पहला मैच डीएचए अजमेर, नैनीताल इलेवन के बीच तथा दूसरा मैच एचपीएसजी पंचकुला, वीएसएसडब्ल्यू गारी एकेडमी फिरोजपुर के बीच मैच खेला जाएगा।