{"_id":"58ceddd84f1c1be4431a1fad","slug":"gunner-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 20 माननीयों के गनर वापस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 20 माननीयों के गनर वापस
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सत्ता बदलते ही दर्जा प्राप्त मंत्री और पूर्व विधायक सहित 20 माननीयों की सुरक्षा व्यवस्था जिला पुलिस ने वापस ले ली है। एसएसपी का कहना है कि पूर्व मंत्री दुर्गापाल सहित चार अन्य माननीयों के गनर वापस करने के निर्देश आरआई को दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव में जिले के लगभग सभी प्रत्याशियों सहित 30 लोगों को आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी गई थी।
विज्ञापन
दर्जा प्राप्त मंत्री मतीन सिद्दीकी सहित अन्य माननीयों को गनर मिले थे। भाजपा की सरकार गठन होने के बाद एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर दर्जा प्राप्त मंत्रियों और हारे हुए विधायकों सरिता आर्य, दान सिंह भंडारी, गोविंद बिष्ट, मतीन सिद्दीकी सहित 20 लोगों के गनर को आरआई ने वापस बुला लिया है। हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित चार अन्य लोगों की सुरक्षा भी वापस लेने के लिए आरआई द्वारा सूचना दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश और अन्य जीते हुए विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रहेगी। जिला पुलिस अब नए विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराएगी। जिन लोगों को धमकी मिलने के बाद सुरक्षा दी गई है, ऐसे लोगों की सुरक्षा बरकरार रहेगी। मेयर और पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पास गनर मौजूद हैं लेकिन ये गनर अधिक दिनों तक नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष और महिला आयोग की उपाध्यक्ष के गनर पहले ही वापस कराए गए थे। बताया कि जिला सुरक्षा कमेटी समीक्षा करेगी कि किन किन लोगों को सुरक्षा मुहैया कराना अनिवार्य है। आम लोगों का कहना है कि गनर हटने के बाद कई माननीयों के चेहरे की रंगत उतर गई है। पुलिस का मानना है कि गनर को स्टेटस सिंबल बनाना ठीक नहीं है।