फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Guldar attack on the young man cut cane

गन्ना काट रहे युवक पर गुलदार का हमला

Sat, 26 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sat, 26 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन

रामनगर। ग्राम भगतपुर में गन्ना काट रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इसे इलाज के लिए संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं क्षेत्र की सीमा को लेकर आमपोखरा, ढ़ेला रेंज के अधिकारी आपस में ही उलझे हुए हैं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम उमेदपुर मोतीपुर कानिया निवासी सलमान (18) भगतपुर में गन्ना काट रहा था। इसी बीच खेत में पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार युवक को घसीटता हुआ खेत की ओर ले गया। परिजनों के शोर शराबा करने पर गुलदार युवक को छोड़कर फिर गन्ने के खेत में दुबक गया। इस बारे में जब तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रेंजर लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने पूछा गया तो उन्होंने ढेला रेंज का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। 
विज्ञापन


वहीं ढेला रेंज के रेंजर संजय पांडे ने बताया कि जिस क्षेत्र में युवक को घायल किया गया है। वह आमपोखरा रेंज का है। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा घटनास्थल में पास कैमरा ट्रेप लगाया है। साथ ही, दिन-रात गश्त की जा रही है। पीड़ित युवक को विभाग की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। युवक पर जब हमला किया गया तो वहां उसके पिता रफीक, मां बब्बो, भाई हासिम भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed