{"_id":"587bd25d4f1c1b233aefdf65","slug":"gugtyar-observed-on-uttarayani","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी पर घुगत्यार मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी पर घुगत्यार मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/नैनीताल।
Updated Mon, 16 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
उत्तरायणी पर घुगत्यार मनाया
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर/नैनीताल। मकर संक्रांति पर्व पर बनाए गए घुघतियों को रविवार सुबह बच्चों ने कौवों को बुलाकर खिलाए। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों ने टोलियों के रूप में घुघतियों के बीच में नारंगी डालकर उसे अपने गले में पहनकर पहले वह घूमे और बाद में उन्होंने आवाज लगाकर कौवों को खिलाया। इस दौरान बच्चों ने काले कौवा काले, घुघुती माला खाले, तू लिजा पूरी मैके दिजा सोनेक चूड़ी..., तू लिजा बड़ा मैके देजा सोनेक घड़ा... कहकर कौवों को पुकारा।
विज्ञापन
दूसरी ओर मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के द्वारा डीएसए मैदान में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों द्वारा नगरवासियों समेत पर्यटकों को खिचड़ी वितरित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नगर कार्यवाह पूरन, नगर प्रचारक संदीप व भारत, प्रचार प्रमुख राकेश, कृपाल, हरीश राणा आदि स्वयंसेवकों ने सहयोग प्रदान किया। ब्यूरो
विज्ञापन