फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Graduates refused to take Anjali's body

मायके वालों ने अंजलि का शव लेने से इनकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Graduates refused to take Anjali's body
dead-body
रुद्रपुर। परिजन बेटी के प्रेम विवाह से इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने उसके खुदकुशी करने पर शव लेने तक से इनकार कर दिया। हालांकि उसे आखिरी बार देखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस जरूर पहुंचे। इस दौरान बेटी की मौत के लिए उसके पति को ही जिम्मेदार ठहराया, लेकिन अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। इधर, पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के ग्राम रौंसिल की रहने वाली अंजलि भट्ट (20) पुत्री हरीश चंद्र भट्ट ट्रांजिट कैंप के गोविंद नगर में किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार को विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। विवाहिता के पिता ने अंजलि के पति सोनू पर हत्या का आरोप लगाया था। इधर, बुधवार को मायके वालों ने पोस्टमार्टम के बाद अंजलि का शव लेने से इनकार कर दिया। ट्रांजिट कैंप एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि मृतका का शव पति सोनू के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी, तीन माह से अलग रहते थे
चोरगलिया निवासी सोनू मेहता ने अंजलि से करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। करीब तीन माह पहले दोनों में अनबन रहने लगी। इस कारण दोनों करीब तीन माह पहले अलग-अलग रहने लगे। पुलिस के मुताबिक दोनों में तलाक लेने की तैयारी कर रहे थे। पति भी रुद्रपुर में ही रहता था। अंजलि भी रुद्रपुर में रहकर सिडकुल में काम करती थी। हालांकि कुछ समय से वह भी काम पर नहीं जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed