{"_id":"602ec4488ebc3ee9196f15fc","slug":"government-s-work-should-reach-the-general-public-cm-haldwani-news-hld415292353","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम जनता तक पहुंचाएं सरकार के काम : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम जनता तक पहुंचाएं सरकार के काम : सीएम
विज्ञापन
हल्द्वानी एफटीआई सभागार में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री त्
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से कहा है कि प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। इसका लाभ आम आदमी तक पहुंचाने में भी मदद करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कार्यकर्ताओं से लिखित सुझाव लिए गए हैं। उन सुझावों पर अमल करते हुए भावी रणनीति बनाई जाएगी।
दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे सीएम बृहस्पतिवार को एफटीआई सभागार और शताब्दी भवन में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क निर्माण के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। सड़कों का जितना काम पिछले 17 वर्षों में नहीं हुआ वह सरकार के पांच साल पूर्ण होने से पहले ही हमने कर दिखाया है। पांच साल पूरे होते होते रिकॉर्ड बना देंगे। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में ऊधमसिंह नगर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश में टीकाकरण 65 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पहले राज्य में 1034 डॉक्टर सेवा दे रहे थे, आज उनकी संख्या 2200 हो गई है। प्रत्येक जनपद में आईसीयू और वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। राज्य में प्रत्येक घर को बिजली सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हर घर नल योजना के तहत अब तक प्रदेश में एक रुपये में छह लाख परिवारों को कनेक्शन दे दिए गए हैं। 2022 तक जल जीवन मिशन में कार्य करने के धन की कमी नहीं है। शहरी क्षेत्र में भी जलजीवन मिशन शुरू कर दिया गया है। महिलाओं को पति के खाते में सह खातेदार का हक प्रदान कर दिया है। उत्तराखंड सह खातेदार बनाने वाला पहला राज्य बन गया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दो लाख रुपये तक पहुंच गई है। के विशय में बताया कि कैसे महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर कार्य हो रहा है। आज राज्य की प्रति व्यक्ति आय दो लाख रुपये तक पहुंच गई है। हल्द्वानी में पनचक्की चौराहा से कठघरिया नहर कवरिंग के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। गैस पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ हुए संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सहकारिता मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, राजेंद्र बिष्ट, दीपक मेहरा, प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्होंने किया स्वागत
विधायक नवीन दुम्का, विधायक संजीव आर्य, कुलपति मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. ओपीएस नेगी, दायित्वधारी प्रकाश हर्बोला, तरुण बंसल, अजय राजौर, पीसी गोरखा, मजहर नईम नवाब, गजराज बिष्ट, पीआरओ विजय बिष्ट, मनोज साह, रवि कुरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, आनंद सिंह कमिश्नर अरविंद सिंह ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, डीएम धीराज सिह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, एडीएम केएस टोलिया, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम विवेक राय, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, एसई जलसंस्थान विशाल सक्सेना, लोनिवि के ओम प्रकाश, संजय दुम्का आदि ने स्वागत किया।
कैड़ा ने आभार जताया
हल्द्वानी। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने विकास प्राधिकरण को खत्म करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल सहित पर्वतीय और मैदानी इलाकों में जिला विकास प्राधिकरण के कारण जो लोग सालों से पैतृक जमीन में रह रहे हैं।अपना मकान नहीं बना पा रहे हैं और दुकान का निर्माण नहीं कर पा रहे थे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की जनता परेशान थी। किसी भी कार्य को करने के लिए नक्शा पास कराने की बाध्यता और नक्शा पास नहीं किए जाने पर नोटिस झेल रहे लोगों को राहत मिली है।
फोटो
एसएसपी ने सुरक्षा के दिए टिप्स
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आने से पहले एसएसपी ने कोतवाली थाना परिसर में अधीनस्थों को सुरक्षा के टिप्स दिए। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कुमांऊ के जिलों से बुलाए गए पुलिस अधिकारियों की बैठक कोतवाली परिसर में बुलाई गई थी। इस मौके पर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र भी मौजूद थे।