फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Government is not listening to the voices of villagers: Yashpal Arya

ग्रामीणों की आवाज नहीं सुन रही है सरकार: यशपाल आर्य

Tue, 05 Mar 2024 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 05 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Government is not listening to the voices of villagers: Yashpal Arya
कालाढूंगी। एथनॉल प्लांट के खिलाफ पंडित दीनदयाल पार्क में चल रहे ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने अपना समर्थन देते हुए सरकार से ग्रामीणों की पीड़ा सुनने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरासर ने झूठे पत्रों की बुनियाद पर एथनॉल प्लांट को मंजूरी दे दी है। कहा कि सरकार को ग्रामीणों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड से उद्यानों को मिटाना चाहती है जिसका जीता जागता उदाहरण उद्यान घोटाला है। कहा कि बाहरी राज्य से बर्खास्त अधिकारी को उद्यान विभाग का मुखिया बना दिया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि एथनॉल प्लांट के लिए निर्धारित मानकों की जांच कराना जरूरी है। धरने पर बैठे लोगों की बात सरकार या सरकार के नुमाइंदों को सुननी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवल, पूर्व अध्यक्ष सतीश नैनवाल, महेश शर्मा, ब्लॉकक प्रमुख रवि कन्याल, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप तड़ियाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती, कांग्रेस नगर अध्यक्ष वकील अहमद ने भी अपना समर्थन देते हुए ग्रामीणों की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान बालम बिष्ट, जनार्दन जोशी, गुड्डू चौहान, लाल सिंह कांबोज, त्रिभुवन कन्याल, रवि दिगारी, आन सिंह खनायत, भगवान सिंह कुमटिया आदि रहे। मालूम हो कि कालाढूंगी में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एथनॉल प्लांट निर्माण के मानकों की जांच को लेकर 19 दिनों से ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अतिक्रमण के नाम पर न हटाने की मांग

रामनगर (नैनीताल)। पूछड़ी के लोगों ने डीएफओ कार्यालय में एसडीओ को ज्ञापन देकर उन्हें न हटाने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि अतिक्रमण के नाम पर गरीबों की बस्तियों को उजड़ना बंद किया जाना चाहिए। सुमित कुमार ने कहा कि वर्षों से बसे लोग अचानक कहां शरण लेंगे। इस दौरान शबनम, हुस्नारा, रेखा, अनीता देवी, रुखसाना, गुंजन देवी, चंद्रप्रकाश, गुलशन, अमन कुमार, सक़ीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed