{"_id":"69fcd1f546f817415507d384","slug":"government-approval-for-construction-of-shikhar-mool-narayan-track-route-and-view-point-lalkuan-news-c-231-1-shld1005-124665-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शिखर मूल नारायण ट्रैक रूट और व्यू प्वाइंट बनाने के लिए शासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शिखर मूल नारायण ट्रैक रूट और व्यू प्वाइंट बनाने के लिए शासन से मिली मंजूरी
Thu, 07 May 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 07 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। धार्मिक पर्यटन और आस्था के केंद्र शिखर मूल नारायण जी के विकास के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। भनार और झोपड़ा से शिखर मूल नारायण जी परिसर तक ट्रैक रूट और व्यू प्वाइंट निर्माण होगा। इसके लिए 1.17 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
शासन की ओर से कार्य के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 70 लाख रुपये की धनराशि व्यय करने की भी मंजूरी मिल गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुपालन में इस धनराशि से ट्रैक रूट को सुगम बनाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक व्यू पॉइंट का निर्माण किया जाएगा।
विधायक सुरेश गढ़िया ने इस सौगात के लिए सीएम का आभार जताते हुए कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ धार्मिक क्षेत्रों का कायाकल्प किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिखर पर्वत पर बसा है मंदिर
शिखर मूल नारायण मंदिर (1008 मूल नारायण) आस्था का बागेश्वर व पिथौरागढ़ समेत कई क्षेत्रों के लोगों की आस्था का केंद्र है। यह बागेश्वर जनपद की कपकोट तहसील में शिखर पर्वत पर स्थित है। इसे भगवान विष्णु के नारायण अवतार के मूल स्वरूप को दर्शाता हुआ माना गया है। ट्रैक रूट और व्यू प्वाइंट बनने से श्रद्धालुओं के साथ-साथ यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को भी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और पर्यटन को भी नई मजबूती मिलेगी।