फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gorapdhav kidnapped child recovered from the jungle

अपहृत बच्ची गोरापड़ाव के जंगल से बरामद

Thu, 23 Feb 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 23 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorapdhav kidnapped child recovered from the jungle
अगवा की गई छात्रा ने सूझ-बूझ से काम लिया और बच गई - फोटो : demo

शहर क्षेत्र से मंगलवार शाम लापता हुई आठ साल की बच्ची को गोरापड़ाव के जंगल से सकुशल बरामद कर लिया गया है। मुखानी पुलिस ने बच्ची का मेडिकल मुआयना कराया है। सीओ के मुताबिक बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। पुुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरके टेंट हाउस रोड से बीती मंगलवार की शाम को एक ऑटो चालक ने पास में ही खेल रही आठ साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में रातभर तलाश में जुटी रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह हरिपुर शिवदत्त गोरापड़ाव निवासी आशा कार्यकर्त्री मोहिनी ने फोन कर पुलिस को बताया कि बच्ची उनके पास है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया। बच्ची की गर्दन पर खरोंच के निशान थे। इधर, कुछ लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई। आशा कार्यकर्त्री ने बताया कि बच्ची बीती शाम को ही ठेकेदार कयूम को जंगल में रोते हुए मिली थी। पूछने पर अपनी मां के अलावा किसी का नाम या पता नहीं बता पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहिनी ने बताया कि उन्होंने बच्ची को रातभर अपने पास ही रखा और सुबह होते ही इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। बच्ची से सीओ लोकजीत सिंह, थानाध्यक्ष केआर पांडे ने महिला कर्मचारियों के साथ पूछताछ की। बच्ची मेडिकल भी कराया गया। सीओ का कहना है कि मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में मुखानी पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर धारा 363 के तहत अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुुलिस टेंपो चालक की तलाश कर रही है।


बच्चा टेंपो से उतर गया था

चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि मंगलवार शाम को आरके टेंट हाउस रोड पर ऑटो चालक ने बीड़ी मंगाने के बाद भाई-बहन को घुमाने के लिए ऑटो में बैठा लिया था, लेकिन बच्चा टेंपो से उतर गया था। इसके बाद चालक बच्ची को लेकर चला गया। पुलिस को आशंका है कि बच्ची की तलाश की बात का पता चलने पर आरोपी चालक ने डर के चलते बच्ची को जंगल में ही छोड़ दिया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed