फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Good education is needed for a strong society: Khanduri

भीमताल हरेला महोत्सव: कुमाऊंनी गीतों पर लोगों के साथ थिरकीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मेले का किया शुभारंभ

Sat, 20 Jul 2024 03:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Sat, 20 Jul 2024 03:24 PM IST
सार

रामलीला मैदान मल्लीताल में शुक्रवार को हरेला महोत्सव में लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल के कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी लोगों के साथ झूमने को मजबूर हो गईं।

विज्ञापन
Good education is needed for a strong society: Khanduri
भीमताल में हरेला मेले का शुभारंभ करतीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी। संवाद

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने लोगों का आह्वान किया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपें। वह शुक्रवार को रानीबाग स्थित शीतलामाता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोकपर्व हरेले के मौके पर एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत पौधरोपण कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाना है तो अच्छे संस्कार और अच्छी सोच जरूरी है। बाद में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ने हाइडिल गेट के पास गो ग्रीन फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वहां भी पौधा रोपा। इससे पहले फाउंडेशन अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान ने खंडूड़ी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शांति भट्ट, सदस्य सचिन साह, महेश भंडारी आदि थे।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी ने किया हरेला महोत्सव का शुभारंभ
रामलीला मैदान मल्लीताल में शुक्रवार को हरेला महोत्सव में लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल के कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी लोगों के साथ झूमने को मजबूर हो गईं। तोमक्याल ने 'बेडु पाको बारो मासा, जय जय हो बद्रीनाथा, पहाड़ा का ऊंचा नीचा गाना' आदि लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। महोत्सव में लोकगायक किशन दानू, विश्वकुलम पब्लिक स्कूल, लेक्स इंटरनेशनल, ग्लोबल एकेडमी, पंखुड़ी थारू सांस्कृतिक समिति खटीमा, रगीना कला केंद्र हल्द्वानी, लच्छू पहाड़ी और जन कल्याण समिति बागेश्वर समेत अन्य क्षेत्रों के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड का लोकपर्व होने के साथ हरियाली का प्रतीक हैं। संचालन रामपाल सिंह गंगोला, प्रकाश आर्य ने किया। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, गजराज बिष्ट, मनोज भट्ट, पुष्कर मेहरा, दिनेश सांगुड़ी, प्रदीप पाठक, मीनाक्षी भगत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed