फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Golju Sandesh Yatra received grand welcome in Haldwani

Nainital News: गोल्ज्यू संदेश यात्रा का हल्द्वानी में हुआ भव्य स्वागत

Sat, 23 Nov 2024 04:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 23 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Golju Sandesh Yatra received grand welcome in Haldwani
गोल्ज्यू संदेश यात्रा के हल्द्वानी पहुंचने पर हीरा नगर उत्थान मंच ​स्थित गोल्ज्यू मंदिर में आयो
हल्द्वानी। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी धरोहर संस्था की ओर से आयोजित गोल्ज्यू संदेश यात्रा का हीरा नगर उत्थान मंच स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ज्यू पूजन के दौरान चंपावत से पहुंचे देव डंगरियों ने मंदिर परिसर में धुनी रमाई और जागर लगाई। जागर में जब देव डांगर नाचते हुए गर्म सलाखों और कोयले को अपनी जीभ से स्पर्श कर रहे थे तब मौजूद लोग अचंभित दिखे। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्य पुरोहित बसंत पांडेय और महंत जागेंद्र नाथ ने पूजा अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा निकली गई, जिसमें गोल्ज्यू रथ भी शामिल रहा। कलश यात्रा रामलीला मैदान तक निकली। वैश्य महासभा की ओर से बर्तन बाजार में पुष्प वर्षा की गई। संस्था अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

वहां नगर यात्रा संयोजक लवी चिलवाल, नरेंद्र सिंह मेहरा, एनबी गुणवंत, योगेश जोशी, भुवन भाष्कर पांडे, डीके पांडे, एलडी पांडे, डीके बल्यूटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राशि जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed