फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Golden opportunity to get a job in leading companies in India and abroad

Nainital News: देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Golden opportunity to get a job in leading companies in India and abroad
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए सुनहरे भविष्य के द्वार खुलने जा रहे हैं। कुलपति प्रो. डीएस रावत की पहल और भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की ओर से आगामी 13 से 15 मई तक हरमिटेज परिसर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय अभियान में देश-विदेश की अग्रणी कंपनियां छात्रों के चयन के लिए विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में 13 और 14 मई को सुबह 10 बजे से वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तकनीकी पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में रसायन विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विषय के विद्यार्थियों को कॅरिअर बनाने का अवसर मिलेगा। विज्ञान संकाय के अन्य इच्छुक छात्र भी इसमें भाग ले सकते हैं। इसके बाद 14 और 15 मई को दोपहर एक बजे से सभी स्नातक और डिप्लोमा धारक विद्यार्थियों के लिए सामान्य प्लेसमेंट ड्राइव होगी। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एमआरएफ, निडेक, एटीएल बैटरीज और इल्जिन इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां इसमें शिरकत करेंगी। विशेष आकर्षण जापान में रोजगार के अवसर प्रदान करने वाली कंपनियां रहेंगी जो स्थानीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न कंपनियों की ओर से निशुल्क या रियायती दरों पर आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed