{"_id":"57f2b0b64f1c1b8b3226fec4","slug":"goepshwar-made-you-chief-k-chandrasekhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर के चंद्रशेखर बने आप के प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर के चंद्रशेखर बने आप के प्रदेश अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक सोमवार को नैनीताल क्लब में हुई। इसमें सर्वसम्मति से गोपेश्वर के चंद्रशेखर भट्ट को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
तय किया गया कि नवंबर के पहले सप्ताह में हरिद्वार में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में महारैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक के बाद हुई पत्रकार वार्ता में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के मकसद से हरिद्वार में महारैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
महारैली के बाद केजरीवाल सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद सत्ता में आई भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से उत्तराखंड की जनता को लूटने के सिवाय और कुछ नहीं किया है। वर्तमान में प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि का बुरा हाल है।
उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला हरिद्वार की महारैली के बाद लिया जाएगा।
बैठक में संगठन की मजबूती समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। वार्ता और बैठक में श्याम बाबू पांडे, डीएस कोटलिया, पुष्पा रावत, प्रदीप दुम्का, डीएस नेगी, शाकिर अली, लक्ष्मण भट्ट, अजय शर्मा, नवीन परसाली, अजय शर्मा, ओपी मिश्रा, एसएस कलेर, डॉ. राकेश नेगी, राज कौर, सतीश शर्मा, चंद्रशेखर भट्ट, श्याम बापू पांडे, दीवान सिंह नयाल आदि थे।