{"_id":"573f67134f1c1be71fac6f57","slug":"gms-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं से दक्षिण भारत के लिए चलेंगी ट्रेन : जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं से दक्षिण भारत के लिए चलेंगी ट्रेन : जीएम
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Sat, 21 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
डीआरएम का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
लालकुआं (नैनीताल)। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने कहा लालकुआं जंक्शन विस्तारीकरण को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की जा रही है। जंक्शन को राज्य का माडल स्टेशन बनाया जाएगा। यहां से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेनों का भी आवागमन शुरू हो सकेगा। शुक्रवार को रेलवे जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम एनईआर राजीव मिश्र ने पिट लाइन यानी वाशिंग यूनिट को जंक्शन का महत्वपूर्ण प्वाइंट बताते हुए कहा 24 कोच की एक पिट लाइन बनकर तैयार है।
विज्ञापन
भविष्य की जरूरत को देखते हुए दूसरी पिट लाइन भी बनाई जा रही है। कहा काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन नदी के किनारे हैं और कई तकनीकी दिक्कतों के चलते लालकुआं जंक्शन के विस्तार का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे जंक्शन के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक मिश्र ने रनिंग रूम के नक्शे पर आपत्ति जताते हुए लखनऊ रेलवे स्टेशन की तर्ज पर तैयार करने की हिदायत दी। उन्होंने अफसरों से कहा रेल विभाग द्वारा खर्च किये जा रहे पैसे का पूरा हिसाब देना होगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन