फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Giving information about female feticide will get 10 thousand reward

कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Giving information about female feticide will get 10 thousand reward
नैनीताल में बैठक लेते डीएम सविन बंसल। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गिरते लिंगानुपात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। डीएम उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने क्षेत्रों में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करें और पंजीकृत अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों द्वारा किए जा रहे अल्ट्रासाउंड की सूची नियमित रूप से लें। सूची उपलब्ध नहीं कराने वाले संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सभी केंद्र संचालकों को क्लीनिक के बाहर पीसीपीएनडीटी एक्ट से जुड़ा चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
नैनीताल। बीडी पांडे पुरुष और महिला अस्पताल में 24 घंटे रक्त जांच के साथ ही मरीजों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम सविन बंसल ने अस्पताल की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही कई अहम निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक मरीजों के पर्चे में जेनेरिक दवाइयां ही लिखे। साथ ही एक अगस्त से तीन पर्ची सिस्टम अस्पताल में लागू करें। अस्पताल में दो लैब टेक्नीशियन के पदों के साथ ही दोनों चिकित्सालयों के शौचालय, पतनालों की मरम्मत, नई अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजने एवं चिकित्सालय में एक एक्सरे तकनीशियन, एक वाहन चालक, कनिष्ठ लिपिक, सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति आउटसोर्स से करने की स्वीकृति दी गई। डीएम ने महिला चिकित्सालय के निर्माणाधीन प्राइवेट वार्ड कमरों का निर्माण तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय को एक एंबुलेंस और दी जाएगी। बैठक में प्रबंध समिति द्वारा बीडी पांडे महिला चिकित्सालय के लिए 13 लाख 9 हजार की राशि और पुरुष चिकित्सालय में विभिन्न सामग्री क्रय करने के लिए 55 लाख व्यय स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed