फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Give the video of the incident to the police: SSP

पुलिस को दें घटना के वीडियो : एसएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Give the video of the incident to the police: SSP
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। 14 अगस्त को नैनीताल में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान तथाकथित अपहरण व उनके बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहें हैं। मामले में पुलिस ने कार्रवाई के लिए वीडियो या फोटो मांगे हैं।
विज्ञापन


14 अगस्त को नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण होने का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व अन्य हाईकोर्ट पहुंचे। दो दिनों चले हंगामे के बीच लापता जिला पंचायत सदस्यों ने एक वीडियो जारी कर सकुशल होने की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अपनी मर्जी से घूमने गए हैं। इसके बाद शहर में अराजकता फैलाने वाले 10 से 15 लोगों के होटल में प्रवेश करने, उत्तराखंड को बिहार बनाने की बात और यशपाल आर्य को अपशब्द कहने का वीडियो वायरल हुआ। एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के पास घटना की वीडियो या फोटो हो तो वह पुलिस को दे सकते हैं ताकि पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों को भी चिह्नित कर कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed