फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Give children samskara and affection

बच्चों को संस्कार और स्नेह दें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Give children samskara and affection
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित क्रिस्टल लॉन में हरिशरणम जन की ओर से चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास राजन जी महाराज ने भगवान श्रीराम के नामकरण, चूड़ाकरण और बाल लीलाओं की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जैसे श्रीराम चंद्र का व्यवहार अपने माता-पिता और भाइयों के प्रति आदर्श था, ऐसे ही हमें भी उनका अनुकरण करना चाहिए। बच्चों को संस्कार और स्नेह देना चाहिए, जिससे वह सही मार्ग पर चलें।
विज्ञापन

रामचरित मानस के बालकांड में वर्णित चौपाइयों के आधार पर शास्त्रीय संगीत के साथ गायन-भजन हुए। कथा से पूर्व हरिशरणम जन के प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाई जी ने व्यास पूजन किया। कथा आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

आज 108 महिलाएं होंगी सम्मानित
हल्द्वानी। हरिशरणम जन प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाई जी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आदर्श प्रस्तुत करने वाली 108 महिलाओं को आदर्श महिला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवमंदिर शीशमहल में निकली कलश यात्रा
हल्द्वानी। शिव पुराण कथा से पहले दिन शीशमहल स्थित शिव मंदिर से रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शीशमहल शिव मंदिर से रानीबाग चित्रशिला घाट तक पहुंची। रानीबाग से कलशों में जल लेकर महिलाएं वापस शिव मंदिर पहुंचीं। कलश यात्रा में करीब 150 महिलाएं शामिल हुईं। केशव दत्त तिवारी, गिरीश चंद्र तिवारी, एनडी तिवारी, गिरीश चंद्र सती, हरीश चंद्र पांडे, हरीश बल्यूटिया, बालकिशन, पंकज खत्री ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कलश यात्रा में श्यामली छिम्वाल, चंपा रौतेला, भावना पोखरिया, पूजा भंडारी, नीमा तिवारी, गीता उप्रेती, उमा बिष्ट, गीता बिष्ट, पुष्पा संभल, चंद्रकला शर्मा, देवकी देवी आदि थे।
अखंड मानस पाठ के समापन भंडारा
हल्द्वानी। जयपुर पाडली स्थित अष्ठभुजा शिव भूमिया देवी मंदिर में श्री रामचरित मानस पाठ का समापन के साथ पूर्णाहुति की गई। ग्रामीणों ने आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमल पडलिया, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन पडलिया, विनोद पडलिया, विजय पडलिया, प्रमोद पड़लिया आदि मौजूद थे।
बिना गुरु के नहीं होता भवसागर पार
हल्द्वानी। कालाढूंगी में चल रही शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा व्यास संजय कृष्ण ठाकुर ने शथरूपा की कथा सुनाई। दक्ष कन्याओं का वर्णन करते हुए कुबेर और भगवान शिव की मैत्री की कथा बताई। उन्होंने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि बिना गुरु के भवसागर पार नहीं हो सकता है। मुख्य यजमान विपिन गुप्ता रहे। कथा में मनोज बुधलाकोटी, पूरन जोशी, राजू चब्डाल, धीरज जोशी, कमल भट्ट, बाबा योगेश मुनी, बाबा खड़ेश्वरी आदि थे।

शिवाशीष कालोनी में धार्मिक आयोजन 11 से
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर डहरिया के शिवाशीष कालोनी के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक आयोजन होंगे। 11 मार्च से रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू होगा। 12 मार्च को भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी पं. मोहन चंद्र जोशी के अनुसार 20 साल से हर बार शिवरात्रि को जनसहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित होता रहा है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed