फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Give a representation to the Election Commission against the free electricity guarantee card

मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड के खिलाफ चुनाव आयोग में दें प्रत्यावेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Give a representation to the Election Commission against the free electricity guarantee card
नैनीताल। आम आदमी पार्टी की ओर से केजरीवाल मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड भरवाने की मुहिम को चुनौती देने वाली याचिका का हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा है कि वह इस संबंध में अपना प्रत्यावेदन निर्वाचन आयोग के समक्ष रखे।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ के समक्ष देहरादून के विकासनगर निवासी और उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन की याचिका पर सुनवाई हुई। संजय ने याचिका में कहा था कि आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे कर्नल अजय कोठियाल की ओर से उत्तराखंड की जनता को उनकी सरकार आने पर फ्री में 300 यूनिट बिजली देने का केजरीवाल मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड बांटा जा रहा है। इसमें शर्त रखी है कि पहले उन्हें पार्टी की ओर से जारी मोबाइल नंबर पर मिस्ड काल करना है। फिर उन्हें 300 यूनिट बिजली का गारंटी कार्ड जारी किया जा रहा है। यह कार्ड सदस्यों को संभाल कर रखना है तभी उनको सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी। याचिकाकर्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से लिखित में रजिस्ट्रेशन कराना पूरी तरह असांविधानिक है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का कोई लिखित पत्र सरकार को नहीं दिया न ही इनकी सरकार है। इस तरह के गारंटी कार्ड भराना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 के विरुद्ध है। यह कृत्य भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है और जनता को गुमराह करने वाला है। इस पर आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत रोक लगाई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने भी 2017 में आदर्श आचार संहिता कमीशन बनाने के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ता का कहना था कि वह पार्टी का विरोध नहीं करते हैं लेकिन बिना सरकार के गारंटी कार्ड देना जनता के साथ धोखा है। यह तो सरकार का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed