फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girls' faces blossomed after drinking coffee with DM

डीएम संग कॉफी पीकर खिले छात्राओं के चेहरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Girls' faces blossomed after drinking coffee with DM
भीमताल के एक कैफे में डीएम सविन बंसल ने मेधावी छात्राओं के साथ कॉफी पीते हुए। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
डीएभीमताल (नैनीताल)। महिला एवं बाल विकास विभाग के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत डीएम संग कॉफी कार्यक्रम में छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान डीएम सविन बंसल ने जिलेभर की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही जिले के अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित किया। डीएम की पहल पर पहली बार यह कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

डीएम बंसल ने कहा कि बेटियों का दृढ़ संकल्प ही उन्हें देश-विदेश में नई पहचान दिलाता है। उन्होंने छात्राओं से हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने ड्रॉपआउट बालिका कोमल से कहा कि उसकी शिक्षा का खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा। सीडीओ विनीत कुमार, डीडीओ रमा गोस्वामी, सीओ अनुषा बडोला, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, एपीडी संगीता आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने छात्राओं को कॅरियर बनाने को लेकर टिप्स दिए। एआरटीओ विवेक पांडे ने फिल्म निर्माण के संबध में विस्तार से जानकारी दी। डीएम सविन बंसल, उनकी पत्नी सुरभि बंसल, सीडीओ विनीत कुमार ने छात्राओं को डिक्शनरी, पुस्तकें और हैंडवॉच भेंट की। कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने डीएम के साथ कोल्ड कॉफी और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। संचालन विमल पांडे और तूलिका ने किया। इस दौरान सीईओ केके गुप्ता, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, सीडीपीओ कमला कोरंगा, रेनू मर्तोलिया, रेनू यादव, शीला रौतेला, भाग्यवती पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed