फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Girl came to hospital with stomach ache, gave birth to dead fetus

Nainital News: पेट दर्द की समस्या लेकर अस्पताल आई युवती, मृत भ्रूण को दिया जन्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Girl came to hospital with stomach ache, gave birth to dead fetus
हल्द्वानी। पेट दर्द की शिकायत लेकर महिला अस्पताल पहुंची 18 वर्षीय युवती ने मृत भ्रूण को जन्म दिया। गर्भवती होने के समय वह नाबालिग थी। इसके चलते पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि परिजनों की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवती मूलरूप से मिलक जिला रामपुर (यूपी) निवासी है। गौलापार खेड़ा में वह अपने परिवार के साथ रहती है। दो महीने बाद उसकी शादी होनी है। शनिवार को युवती को पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद युवती के गर्भ में मृत भ्रूण की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, गर्भवती होने के समय युवती नाबालिग थी। इस वजह से भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया। भ्रूण करीब चार से पांच माह का बताया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह के आरोप से इनकार किया है। कोतवाल उमेश मलिक ने कहा है कि संबंधित थाने को जांच करने के आदेश दिए गए हैं। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed