{"_id":"75965f2eda9b67e929e824c938ef684b","slug":"ghee-and-will-vera-dilute-colors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घी और एलोवेरा करेगा रंग का असर कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घी और एलोवेरा करेगा रंग का असर कम
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 06 Mar 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में रंग खेलने में मजा तो बहुत आता है, लेकिन रंग से कई बार एलर्जी, त्वचा रोग हो जाते हैं। ऐसे में खेलने से पहले या रंग के बाद कोई दिक्कत हो तो कुछ नुस्खों के जरिए असर कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
रंग खेलने से पहले
वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डा. लोकेश बोरा कहते हैं कि रंग खेलने से पहले अगर कुछ एहतियात बरत लिया जाए, तो असर और बीमारी होने का खतरा बेहद कम हो जाता है। रंग खेलने से पहले सन क्रीम, वैसलीन लगाकर त्वचा पर एक परत बना सकते हैं, जो रंग को अंदर जाने से रोकेगा। अगर यह घर में उपलब्ध नहीं है, तो घी का इस्तेमाल कर सकते है। इससे रंग का असर कम होगा।
विज्ञापन
रंग से होने वाली परेशानी
केमिकल रंग से एलर्जी, खुजली, जलन, खुश्की से लेकर त्वचा पर चकत्ते और लाली की दिक्कत आ जाती है। ऐसे में रंग को धोने के बाद एलोवेरा (घतृकुमारी) को तोड़कर उसको त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके अलावा विटामिन ई वाला आयल, कोल्ड क्रीम को लगाना चाहिए। इससे राहत मिलती है। अगर दिक्कत बढ़ती है, तो तत्काल डाक्टर से संपर्क करना चाहिए। डा. अतुल सक्सेना कहते हैं कि अगर आंखों में कुछ चला जाए, तो आंख को ठंडे पानी से खूब धोकर डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन