फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Getting at the behest of the Centre's helicopter search

केंद्र के इशारे पर हो रही हेलीकाप्टर की तलाशी

Sat, 11 Feb 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 11 Feb 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Getting at the behest of the Centre's helicopter search
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र के इशारे पर मेरे हेलीकाप्टर की तलाशी ली जा रही है। केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए पैसा लेकर उत्तराखंड आ रहे हैं, मगर उनके हेलीकाप्टरों की तलाशी नहीं ली जा रही है।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व भी सीएम रावत के हेलीकाप्टर की तलाशी ली गई थी। बृहस्पतिवार की देर रात मुख्यमंत्री हल्द्वानी के एक निजी होटल में रुके थे। शुक्रवार सुबह सीएम का हेलीकाप्टर इंस्प्रेशन स्कूल पहुंचा था। यहां से सीएम को प्रचार के लिए जाना था।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की टीम ने सुबह सीएम के हेलीकाप्टर की फिर तलाशी ली। हेलीकाप्टर में रखे रावत के बैग को भी खंगाला गया। सीएम ने जांच कर रहे अधिकारियों से जेब की तलाशी लेने की बात भी कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर अधिकारी काम कर रहे हैं और मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। कहा कि न तो भाजपा के जुमलों में कोई दम है, न उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और न ही मुख्यमंत्री का चेहरा है।

कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण जिन मुद्दों पर हुआ था, कांग्रेस उसी पर काम कर रही है। राज्य की मूल अवधारणा से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कहा कि पहली बार गाढ़, गधेरे की बात और काम करने वाली सरकार आई है।


झिंगोरा को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही पहाड़ से पलायन रोकने की दिशा में काम हो रहा है। सीएम ने कहा कि जनता स्थानीय मुद्दों और राज्य हित के लिए किए गए कामों पर कांग्रेस को आशीर्वाद देगी। इस दौरान दीपक बल्यूटिया, खजान पांडे आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed