फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   General and ICU ward will be made for children in STH

एसटीएच में बच्चों के लिए बनेगा जनरल और आईसीयू वार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
General and ICU ward will be made for children in STH
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चों के लिए जनरल और आईसीयू वार्ड बनाने की तैयारी है। इससे कुमाऊं के लोगों को काफी फायदा होगा। कोविडकाल के दौरान इसकी योजना बनी थी। अब बजट जारी होने के बाद जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन स्टील लिमिटेड की ओर से एक टीम ने एसटीएच का दौरा किया। यहां बच्चों के लिए 30 बेड का जनरल वार्ड और 12 बेड का आईसीयू बनाया जाना है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है। इनमें तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। कोविड की दूसरी लहर के दौरान इसे बनाने की योजना बनी थी, हालांकि बजट के अभाव में काम अटका रहा। अब जब बजट जारी हो गया है तो भारत सरकार की एजेंसी इसके लिए निर्माण स्थान का चयन करने के लिए अस्पताल में पहुंची। फिलहाल तय किया है कि मेडिसन विभाग की आईसीयू की छत पर इसका निर्माण किया जाएगा। इधर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी ने बताया कि बच्चों के लिए जनरल वार्ड और आईसीयू बनने से अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed