{"_id":"1bbd6f94a9fc7bcd0b6e91519ba57dd5","slug":"gayatri-tiger-came-to-town-killed-goat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री नगर के पास बाघ पहुंचा, बकरा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री नगर के पास बाघ पहुंचा, बकरा मारा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 24 Feb 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री नगर के पास बाघ पहुंच गया है। बाघ ने गायत्री नगर से करीब चार सौ मीटर दूर दमुवाढूंगा के जंगल में एक बकरा मार दिया। बाद में जानवर चरा रही महिलाओं के शोर किया तो बाघ जंगल में भाग गया। पिछले साल दमुवाढूंगा जंगल के पास गायत्री नगर और आसपास के इलाके में तेंदुआ का मूवमेंट बना हुआ था। बाद में वन विभाग की टीम ने इलाके में स्वचालित कैमरा ट्रैप लगाया, लेकिन कोई मूवमेंट पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
अब इस इलाके में बाघ का मूवमेंट की आशंका है। आयकर विभाग में कार्यरत और गायत्री नगर निवासी भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब वह आफिस जाने की तैयारी कर रह थे, तो महिलाओं का शोर सुना। इन महिलाओं से बात की तो उन्होंने बताया कि गायत्री नगर से करीब 400 मीटर दूर दमवाढूंगा के जंगल में पशुओं को चराने गई थी, तभी बाघ ने हमला कर एक बकरा मार दिया। उन्होने शोर मचाया तो बाघ मारे गए शिकार को छोड़कर जंगल में भाग गया।
विज्ञापन
पहले भी आबादी के करीब आ चुके वन्यजीव
हल्द्वानी। 2010 में ब्लाक आफिस के पास तेंदुआ आ गया था। जिसे घंटों चल रेस्क्यू के बाद टीम ने काबू किया था। 12 फरवरी 2012 को बीच शहर में स्थित बद्रीपुरा में तेंदुआ पहुंच गया। था। हाल में फिर 12 फरवरी को गौला बैराज के पास तेंदुआ आ गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन