फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gaula: Three gates remained closed, evacuation from eight gates

गौला : बंद रहे तीन गेट, आठ गेटों से हुई निकासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gaula: Three gates remained closed, evacuation from eight gates
हल्द्वानी/हल्दूचौड़। गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने खनिज के ढुलाई रेट कम करने के विरोध में हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल का खनिज निकासी पर आंशिक असर रहा है। तीन गेट बंद रहे हैं, जबकि आठ गेटों के माध्यम से खनिज निकासी हुई है।
विज्ञापन


गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने सोमवार को बैठक कर स्टोन क्रशर संचालकों के खनिज ढुलाई का रेट कम करने के विरोध में 11 गेटों से वाहन संचालन बंद रखने की बात कही थी। इसके चलते शीशमहल और राजपुरा गेट पूरी तरह बंद रहे। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने बंद को समर्थन दिया। समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि डंपर स्वामियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि बाजपुर, रामनगर क्षेत्र में ओवरलोडिंग बंद होनी चाहिए। वहीं, वन और वन निगम के अनुसार गौला में शीशमहल, मोटाहल्दू और राजपुरा गेट से एक भी वाहन की निकासी नहीं हुई, जबकि गोरा पड़ाव गेट से केवल 62 वाहनों ने ढुलान किया है। सबसे अधिक निकासी बेरी पड़ाव गेट(827) से हुई। यहां आठ गेटों के माध्यम से 4664 वाहनों से खनिज निकासी हुई।करीब तीन हजार वाहनों से खनिज नहीं हुई है। इधर,गौला खनन मजदूर उत्थान समिति अध्यक्ष रमेश जोशी का कहना है कि अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय गेट अध्यक्षों ने स्वयं लिया था। वह वाहन स्वामियों के निर्णय के साथ हैं। डीएलएम धीरेश बिष्ट का कहना है कि गौला नदी में खनिज निकासी प्रभावित हुई है। तीन गेट पूरी तरह बंद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed