फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gaula-Kosi in spate after rain in nainital District

नैनीताल: बारिश के बाद गौला-कोसी उफान पर, 24 मार्ग बंद; हल्द्वानी में 40 मिमी बारिश हुई

Tue, 29 Sep 2026 12:22 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Tue, 29 Sep 2026 12:22 AM IST
सार

नैनीताल जिले में मौसम बिगड़ा रहा। पिछले 24 घंटे में हल्द्वानी-काठगोदाम में सर्वाधिक 40 मिमी और नैनीताल में 36 मिमी बारिश दर्ज की गई। गौला, कोसी, नंधौर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और 24 ग्रामीण व प्रादेशिक मार्ग बंद हैं। 

विज्ञापन
Gaula-Kosi in spate after rain in nainital District
गौला नदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले में मौसम का मिजाज सोमवार को भी बिगड़ा रहा। बीती रविवार की रात से बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे में हल्द्वानी-काठगोदाम में सर्वाधिक 40 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि नैनीताल में 36 मिमी वर्षा हुई। लगातार बारिश के चलते गौला, कोसी, नंधौर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं जिले में 24 ग्रामीण व प्रादेशिक मार्ग बारिश और मलबे के कारण बंद हैं। वहीं हल्द्वानी में सोमवार को कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता 50 मीटर रही। शहर का तापमान 29.6 और न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्शियस रहा।

विज्ञापन

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे तक जिले में औसत 18.19 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानसून सीजन में अब तक 1228.02 मिमी वर्षा हो चुकी है। बेतालघाट में 20, मुक्तेश्वर में 18.9, खनस्यू और कैंची धाम में 18-18, कालाढूंगी में 14, रामनगर में 10 और चोरगलिया में सात मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन

बारिश के बाद गौला नदी में 3547 क्यूसेक, कोसी में 12577 क्यूसेक और नंधौर में 2740 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण जिले में 21 ग्रामीण मार्ग, एक राज्य मार्ग और दो जिला मार्ग बाधित बताए गए हैं। रामनगर, नैनीताल, ज्योलीकोट, कालाढूंगी और हल्द्वानी क्षेत्रों में कई सड़कों पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित है। अधिकांश मार्ग 27 और 28 सितंबर को अवरुद्ध हुए हैं। संबंधित विभाग मार्गों को खोलने में जुटे हैं।

भवनों और पशुओं को भी नुकसान
अब तक जिले में 226 पक्के भवनों को आंशिक क्षति, सात कच्चे भवनों को नुकसान और तीन भवनों के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने का आंकलन किया गया है। एक गोशाला भवन को भी नुकसान पहुंचा है। 13 पशुहानि और नौ गोशालाओं के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। सोमवार को नई जनहानि की कोई घटना दर्ज नहीं हुई। विद्युत और पेयजल आपूर्ति भी कुछ मैदानी व गार्डन क्षेत्रों में आंशिक रूप से प्रभावित रही। विभागीय टीमें बहाली के कार्य में जुटी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed