{"_id":"66e4d9234c2514f87a03aca7","slug":"gate-murals-maa-nanda-sunanda-built-near-dsa-grounds-nainital-news-c-238-1-shld1020-108211-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डीएसए मैदान के पास बनेगा मां नंदा-सुनंदा के भित्ति-चित्र वाला गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डीएसए मैदान के पास बनेगा मां नंदा-सुनंदा के भित्ति-चित्र वाला गेट
Sat, 14 Sep 2024 06:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के डीएसए मैदान की ओर से मंदिर में प्रवेश के लिए पालिका की ओर से मां नंदा-सुनंदा के भित्ति-चित्र वाला स्थायी गेट बनवाया जाएगा। नंदा देवी महोत्सव में बृहस्पतिवार को अस्थायी बांस का गेट टूटने के बाद पालिका ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए लोनिवि को 15 दिन में गेट का डिजायन तैयार करने कहा गया है। पालिका प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया कि श्री राम सेवक सभा और लोनिवि के साथ विचार विमर्श के बाद पालिका ने कुमाऊंनी शैली में मां नंदा-सुनंदा के भित्तिचित्र के साथ एक स्थायी भव्य गेट बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही श्री राम सेवक सभा के ओपन थियेटर में भी स्टील के एंगल से खुला स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इससे हर वर्ष होने वाला खर्च भी बचेगा। 15 दिन में डीपीआर बनाई जानी है।
लगातार बारिश से मेला कारोबार पर फिरा पानी, कारोबारी परेशान
बोले:50 हजार तथा इससे अधिक में ली दुकाने कैसे होगी वसूली
नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के दौरान लगातार हो रही बारिश ने मेला कारोबार पर पानी फेर दिया है। कारोबारी परेशान, हताश व मायूस हैं। उनका कहना है कि इस बार उन्हें 50,000 और उससे अधिक में दुकान लेनी पड़ी, लेकिन कारोबार चौपट हो गया है।
मेला कारोबारी मो. शान, वाहिद खान ने बताया कि इस बार बारिश से कारोबार चौपट है। कहा कि मुनाफा छोड़ किराया निकल जाए बड़ी बात है। बाजपुर के आरिस ने बताया कि उन्होंने 70 हजार रुपये में दुकान ली। लोन पर सामान लाए हैं यह नहीं सूझ रहा कि नुकसान की भरपाई कैसे होगी। वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने ढाई लाख रुपये में पकौड़ी की पांच दुकानें लीं हैं। उनके पास 20 लोगों की टीम है। मैदा, बेसन, समेत करीब दो लाख का सामान भीग गया है। मो. शाहिद, मो. इकबाल, मो. दानिश, सुशांत दास, पंजाब से आए सतपाल सिंह का कहना है कि या तो प्रशासन मेले के दिन बढ़ाए अन्यथा किराया माफ या आधा करे।