{"_id":"690280d28357b73f060545d8","slug":"garbage-vehicles-are-equipped-with-gps-their-location-will-be-traced-haldwani-news-c-8-1-hld1029-661477-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कूड़ा वाहन जीपीएस से लैस, लोकेशन होगी ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कूड़ा वाहन जीपीएस से लैस, लोकेशन होगी ट्रेस
विज्ञापन
हल्द्वानी। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे सभी 60 वाहनों को जीपीएस से लैस किया गया है। इससे गाड़ी की लोकेशन का आसानी से पता लगाया जा सकेगा।
शहरों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से सरकार कई साल से निकायों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही है। इसके एवज में लोगों से शुल्क भी लिया जाता है। कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि कूड़ा गाड़ियां उनके वार्ड या गली तक नहीं पहुंचती हैं। कई जगह गाड़ियों के एक दो दिन छोड़कर चक्कर लगाने की शिकायत मिली। इसके चलते घरों का कूड़ा सड़कों में बिखरने लगता है।
ऐसे में शासन ने कूड़ा गाड़ियों की मॉनिटरिंग का फैसला लिया है और सभी निकायों को कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश सरकार राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सभी निकायों में जीपीएस से लैस गाड़ियों को दौड़ाना चाहती है।