फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garbage not picked up even on second day, talks with sweepers failed

Nainital News: दूसरे दिन भी नहीं उठा कूड़ा, सफाई कर्मियों के साथ वार्ता विफल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Garbage not picked up even on second day, talks with sweepers failed
हल्द्वानी नगर निगम में सफाई कर्मचारियों से वार्ता करते मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला व नगर आय
हल्द्वानी। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी शहर से कूड़ा नहीं उठ सका। डोर टू डोर कूड़ा वाहन भी नहीं चले। शनिवार को मेयर और निगम के अधिकारियों की संयुक्त मोर्चा के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। वार्ता विफल होने के बाद सफाई कर्मियों ने निगम परिसर में जमकर नारेबाजी कर धरना दे दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी वे काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के चार संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर नौ सूत्रीय मांगों के लेकर आंदोलनरत हैं। दो दिन से वे हड़ताल पर हैं। शनिवार को भी शहर में न सफाई हुई और न ही कूड़ा उठा। उधर सफाई कर्मियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन का भी संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सफाईकर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया। मेयर की अध्यक्षता में दोपहर एक बजे से वार्ता शुरू हुई। वार्ता में सफाई कर्मियों ने शासनादेश के हिसाब से 500 रुपये प्रतिदिन देने की मांग की। मेयर और नगर आयुक्त ने निगम की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बढ़ा हुआ मानदेय देने में असमर्थता जताई और एक महीनेे का समय मांगा। उन्होंने कहा कि निगम की आय होते ही एरियर के साथ बढ़ा हुआ मानदेय दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी तुरंत मानदेय दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद वार्ता विफल हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजौर, राहत मसीह, रोहित टांक, अशोक राज, शिवम पाल, सुनील चौधरी, नेहा, रीना, आदेश कुमार, श्याम सुंदर सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त का किया घेराव
हल्द्वानी। डोर टू डोर गाड़ियां निकलवाने यातायात नगर पहुंचे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का सफाई कर्मियों ने घेराव कर दिया। उन्होंने कहा कि वे हड़ताल पर हैं, इसलिए उन पर काम करने का दबाव नहीं डाला जाए। इसके बाद नगर आयुक्त वहां से चले गए।
लोगों ने सड़क किनारे कूड़ा फेंकना किया शुरू
हल्द्वानी। दो दिन से घरों का कूड़ा नहीं उठ पाया है। अब लोग कूड़ाघरों और सड़क पर ही कूड़ा फेंकने लगे हैं। बरेली रोड, रामपुर रोड, हीरानगर रोड सहित कई जगह सड़कों पर कूड़ा फेंका गया है।

निगम ने प्राइवेट वाहनों से उठाया कूड़ा
हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल के नेतृत्व में निगम की टीम ने जेसीबी और दो डंपर लगाकर हीरानगर, रामपुर रोेड, बरेली रोड, देवाशीष होटल के पास और मछली बाजार से कूड़ा उठाया। इस दौरान सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed