फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Garbage collection fee not collected in new wards for eight months

नए वार्डों में आठ महीने से नहीं वसूला कुड़ा कलेक्श्न शुल्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection fee not collected in new wards for eight months
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री जनता को मुफ्त की रेवड़ी बांटने वाली परंपरा को त्यागने की बात कर रहे हैं। वहीं नगर निगम ने विधानसभा चुनाव से पहले आनन-फानन नए वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियां चला दीं, लेकिन वहां कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूलने के लिए कोई खाका तैयार नहीं किया। ऐसे में निगम को इन आठ महीने में करीब 1.36 करोड़ रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन

नगर निगम की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। यही वजह है कि शासनादेश के बाद भी पर्यावरण मित्रों को अभी तक 500 रुपये प्रतिदिन का मानदेय नहीं दिया जा रहा है है। दूसरी ओर, नगर निगम ने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले बिना तैयारी किए नए वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करा दिया लेकिन इसकी वसूली कैसे होगी यह तय नहीं कर पाया। निगम के अनुमान के मुताबिक, नए वार्डों में करीब 20 हजार घरेलू और पांच हजार व्यावसायिक भवन हैं। घरेलू से निगम को 60 रुपये प्रति महीना और व्यवसायिक से 100 रुपये प्रति महीना यूजर चार्ज वसूलने का प्रावधान है। इस हिसाब से नगर निगम को प्रति महीने करीब 17 लाख रुपये के राजस्व की हानि हुई। जनवरी से लेकर अगस्त तक करीब 1.36 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के पर्यावरण मित्र शासनादेश के अनुसार उन्हें 500 रुपये प्रतिदिन का मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। मांग न माने जाने पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने 29 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद हरकत में आए निगम के अधिकारी
- पुराने वार्ड की तरह नए वार्डों में भी वसूली के जारी किए आदेश
हल्द्वानी। हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के कूड़े और पॉलिथीन को लेकर कड़ा रूख अख्तियार किया है। इसके बाद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि नव सम्मिलित क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन संबंधी कार्य के आपरेशन एवं मेंटीनेंस नगर निगम के पुराने क्षेत्र में संचालित व्यवस्था की तरह करें। इसके लिए निविदा आमंत्रित करें।

डीएम के जनता दरबार में उठा था मुद्दा
हल्द्वानी। बीते दिनों डीएम के जनता दरबार में एक व्यक्ति ने इस मामले को उठाया था। उन्होंने कहा कि निगम नए वार्ड से कूड़ा कलेक्शन डोर टू डोर के माध्यम से कर रहा है लेकिन इसका शुल्क नगर निगम नहीं वसूल रहा है।
कोट-
सितंबर से नए वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।
-पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed