{"_id":"67b6420ec030f7a87b0e8539","slug":"gang-that-stole-and-sold-batteries-busted-three-arrested-haldwani-news-c-8-1-hld1044-515356-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बैटरी चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बैटरी चुराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Thu, 20 Feb 2025 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बैटरी चुराकर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बैटरी भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी बदायूं, पीलीभीत के रहने वाले हैं।
इंडस टावर की बैटरी चोरी की प्राथमिकी 18 फरवरी को सुपरवाइजर ललित मोहन ने दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर टीम बनाई गई। पुलिस चौकी टीपी नगर प्रभारी जगदीप सिंह नेगी ने होकरो पोल्ट्री फार्म से जंगल जाने वाली कच्ची सड़क पर तीन लोगों को पकड़ा। इनके पास से पांच बैटरी भी बरामद हुई। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पकड़े गए गुड्डू सागर निवासी वार्ड नंबर-54, शिवाजी कॉलोनी फार्म नंबर-3 हल्द्वानी, सिकंदर सिंह निवासी बहादुर गंज, थाना नियूरिया जिला पीलीभीत, शानू साह निवासी मोहम्मद गंज थाना कादर चौक जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में सामान की बरामदगी की धारा बढ़ाई गई है। बरामद बैटरी की संख्या पांच है।