फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar News: G-20 Delegate Animal Treatment

Ramnagar: जी-20 समिट में आए ऑस्ट्रेलियन डेलीगेट्स ने कॉर्बेट प्रशासन से की वन्यजीव के इलाज में सहयोग पेशकश

Fri, 31 Mar 2023 05:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)। Updated Fri, 31 Mar 2023 05:17 PM IST
सार

कॉर्बेट पार्क में वन व वन्य जीव प्रबंधन समेत अन्य विषयों को निकट से देखने और समझने के लिए पहुंचे जी-20 डेलीगेट्स में ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि शामिल थे। संबंधित प्रतिनिधि पशु चिकित्सक हैं।

विज्ञापन
Ramnagar News: G-20 Delegate Animal Treatment
रामनगर में आयोजित जी 20 समिट में आए विदेशी मेहमान जंगल सफारी के दौरान कार्बेट पार्क में हा

विस्तार

कॉर्बेट पार्क पहुंचे जी-20 के डेलीगेट्स में ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों ने वन्यजीवों के इलाज, रेस्क्यू ऑपरेशन की व्यवस्था को समझा। साथ ही इस कार्य में भी सहयोग करने का ऑफर कॉर्बेट प्रबंधन को दिया है।

विज्ञापन


कॉर्बेट पार्क में वन व वन्य जीव प्रबंधन समेत अन्य विषयों को निकट से देखने और समझने के लिए पहुंचे जी-20 डेलीगेट्स में ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि शामिल थे। संबंधित प्रतिनिधि पशु चिकित्सक हैं। उन्होंने कॉर्बेट प्रबंधन से घायल और बीमार वन्यजीवों को रेस्क्यू करने उनके इलाज करने की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बातचीत की। डेलीगेट्स ने रेस्क्यू करके लाए जाने वाले वन्यजीवों के पुनर्वास की व्यवस्था के बारे में जानने के साथ अपने अनुभवों को भी साझा किया।
विज्ञापन


कॉर्बेट के अधिकारियों के मुताबिक संबंधित डेलिगेट्स ने बेस्ट प्रैक्टिस और अनुभवों को भी आगे सहयोग के रूप में साझा करने का ऑफर दिया है जिससे वन्यजीव से जुड़े संरक्षण के कार्यों में और मदद मिल सके। कॉर्बेट प्रबंधन काफी प्रसन्न है उनका मानना है कि वर्चुअल समेत अन्य माध्यमों से विशेषज्ञों की सलाह मिलने से वन्यजीवों के संरक्षण का कार्य और अच्छा हो सकेगा। कॉर्बेट निदेशक डॉ. धीरज पांडे का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि खुद एक पशु चिकित्सक थे। ऐसे में वह संबंधित विषय को बेहतर ढंग से समझते थे। उन्होंने विभिन्न पहलुओं पर जानकारी मांगी जो उन्हें उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed