फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Future of tourism at stake due to crack in the hill

Nainital News: भूस्खलन और पहाड़ी में दरार से पर्यटन का भविष्य दांव पर

Wed, 27 Sep 2023 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 27 Sep 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Future of tourism at stake due to crack in the hill
रवींद्र पांडे रवि
विज्ञापन

नैनीताल। नगर में बीते दिनों आई आपदा, भूस्खलन और पहाड़ी में दरार संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहने से सरोवर नगरी समेत पहाड़ के पर्यटन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इससे पर्यटन कारोबारी खासे चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते कोई सकारात्मक पक्ष नहीं रखा तो पर्यटन घटना तय है।

हाल ही में हिमाचल में आई आपदा के बाद जुलाई, अगस्त व सितंबर में यहां के पर्यटन में 80 फीसदी गिरावट आई। इधर चार्टन लॉज-आवागढ़ परिक्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पर्यटन कारोबारी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया में समूचे नगर की संवेदनशीलता पर सवाल उठने से पर्यटन प्रभावित होने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन


1000 करोड़ का होता है कारोबार
पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक नगर व आसपास स्थित 800 से अधिक होटल, रिजार्ट्स, होम स्टे हैं। जिनसे वार्षिक लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है। पर्यटन कारोबार से 40 फीसदी से अधिक लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में आई आपदा के बाद सरकार को बाकायदा बुलेटिन जारी कर पर्यटन को प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रदेश की जीडीपी में 20 फीसदी योगदान वाले पर्यटन विकास के लिए एक फीसदी धनराशि में बढ़ोतरी करनी होगी -दिग्विजय बिष्ट, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन

नगर को जोन में बांटने के बाद सेफ जोन की दरें महंगी हुईं और बाहरी भू-स्वामी बने, जबकि बहुसंख्यक अल्प बजट वाले स्थानीय ने असुरक्षित जोन में ठिकाने तलाशे। भौगोलिक व मानवीय पक्ष के अनुरूप अब उक्त परिक्षेत्र को सुरक्षित करना जरूरी है। -त्रिभुवन फर्त्याल, अध्यक्ष पंगूट रिजार्ट्स, होम स्टे एसोसिएशन

नैनीताल में हाल में आई आपदा तेजी से हो रहे निर्माण व मानवजनित भूल की परिणति है। सरकार संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बजट भी दे रही है लेकिन जरूरत है कि विशेषज्ञ से कार्य कराए जाएं और कमीशनखोरी न हो। -विजय मोहन सिंह खाती टूर एंड ट्रेवल्स स्वामी


हिमाचल की आपदा के बाद वहां सरकार ने जिला स्तर पर पहल कर पर्यटकों को आमंत्रित किया है। सरकार सकारात्मक पक्ष रखे व पर्यटन के इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक करे तो पर्यटन स्वत: संवर जाएगा। -प्रवीण शर्मा, होटल कारोबारी विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed