फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Funds received from the government for construction of new roads

Nainital News: शासन से नई सड़कों के निर्माण को मिली धनराशि

Fri, 12 Sep 2025 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Funds received from the government for construction of new roads
भवाली(नैनीताल)। शासन से नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में नए मोटर मार्गों के निर्माण के लिए 604.25 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। विधायक सरिता आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


विधायक के अनुसार शासन से बेतालघाट ब्लॉक में दूनीखाल से रातीघाट (पाडली) तक मोटर मार्ग के लिए 505.71 लाख, नाईसेला से बेल, हैड़ी, बल्यूटी होते हुए बालमधूरा से मोरा तक सड़क के लिए 24.75 लाख रुपये जारी हुए हैं। गर्जिया-बेतालघाट-खैरना मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 33.32 लाख, बेतालघाट और कोटाबाग के नोनिया-विनायक मोटर मार्ग से बिडार-पोखराधार तक मिलान के लिए 4.94 लाख, रातीघाट-बुड़लाकोट मोटर मार्ग के साथ बुड़लाकोट से चुरानी मोटर मार्ग के लिए 9.87 लाख, छीयोड़ी-सुयालखेत सड़क के मध्य से चाफा गांव को जोड़ने के लिए सड़क बनाने के लिए 2.39 लाख और रामनगर-भंडारपानी-अमगढ़ी-बोहराकोट-ओखलढूंगा-तल्लीसेठी-बेतालघाट-रतौड़ा-भुजान-विशालकोट-जैना-रीचीं-बिल्लेख तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 22.37 लाख की धनराशि जारी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed