फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fulfill our demands

विद्यार्थियों के आगे झुका कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन

Wed, 07 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  Updated Wed, 07 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fulfill our demands
हमारी मांगें पूरी करो - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। आखिरकार विद्यार्थियों के विरोध के आगे कुविवि प्रशासन झुक गया। अब 20 दिसंबर से प्रस्तावित स्नात्तकोत्तर की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं एक फरवरी 2017 से शुरू होंगी। परीक्षा तिथि पर मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक में भी अंतिम मोहर लग गई।

विज्ञापन


दूसरी ओर बैठक शुरू होने से पहले विद्यार्थियों ने परीक्षा तिथि बढ़ाए जाने की मांग को लेकर विवि प्रशासनिक भवन में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी कुलपति को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि परीक्षा तिथि नहीं बदली तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि जब से विवि के परीक्षा अनुभाग ने सेमेस्टर परीक्षा की तिथि 20 दिसंबर घोषित की है तब से छात्रनेता लगातार परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। छात्रों का तर्क था कि उनका कोर्स पूरा नहीं हुआ है। कुमाऊं भर से इस बारे में छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रभारी कुलपति प्रो. नागेश्वर राव के निर्देश पर मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने परीक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई थी। बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन छात्रसंघ के वर्तमान और पूर्व छात्रनेता तथा कई अन्य विद्यार्थी सुबह 10 बजे से विवि प्रशासनिक भवन में पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक शुरू होने से पूर्व ही छात्र विवि सभागार में घुस गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और प्रभारी कुलपति से परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की। इस दौरान प्रभारी कुलपति प्रो. राव ने उन्हें काफी समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में 12 बजे से परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 20 दिसंबर से होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करते हुए 1 फरवरी 2017 से कराने का फैसला लिया गया। 


प्रभारी कुलपति प्रो. राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. डीसी पांडे, सहायक कुलसचिव नरेंद्र सिंह रजवार, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार, प्रो. एसपीएस मेहता, प्रो. आरएस पथनी, प्रो. एएस उनियाल, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. संजय कुमार, डॉ. गंगा सिंह बिष्ट आदि थे। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में छात्र संघ सचिव जितेंद्र बंगारी, मोहित रौतेला, पवन कन्याल, करन दनाई, भाष्कर बोरा आदि थे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पांडे के मुताबिक परीक्षा कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed