फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   From January 2023, the free food grain scheme of the poor may be banned

जनवरी 2023 से गरीबों की नि:शुल्क खाद्यान्न योजना पर लग सकता है ब्रेक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
From January 2023, the free food grain scheme of the poor may be banned
नैनीताल। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत न्यून दरों पर राशन प्राप्त करने वाले अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के उपभोक्ताओं के लिए कोविड काल में सरकार की ओर से शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर जनवरी 2023 से ब्रेक लग सकता है। विभाग को पात्र उपभोक्ताओं को दिसंबर तक राशन उपलब्ध कराने के निर्देश गए हैं। जनवरी और आगामी महीने के लिए अभी कोई दिशा निर्देश नहीं हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में वैश्विक कोविड संक्रमण के समय से देश के सभी प्रांतों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम दरों पर अधिकृत सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में अंत्योदय परिवार को प्रति कार्ड 35 किलो राशन (दो रुपये प्रति किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल) और प्राथमिक परिवारों को प्रति यूनिट तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं दो व तीन रुपये की दर से उपलब्ध कराया जाता है। संवाद
विज्ञापन

- नैनीताल जिले में 664 दुकानें
हल्द्वानी तहसील 244
रामनगर 119
नैनीताल 100
कोश्याकुटौली 62
कालाढूंगी 42
धारी 105
अंत्योदय के 17,406 कार्डधारक
जिला पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले में अंत्योदय योजना के तहत 17,406 कार्डधारक हैं, जिसमें 68,511 यूनिट हैं। प्राथमिक परिवारों में 1,14,337 राशनकार्ड धारक हैं, जबकि 5,03770 यूनिट हैं। महरागांव व सरना केंद्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नि:शुल्क योजना के लिए अभी कोई अग्रिम आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोविड काल में शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सितंबर में समाप्त होनी थी लेकिन सरकार के आदेश पर इसे दिसंबर तक विस्तारित किया गया। इसके बाद के लिए अभी कोई आदेश नहीं हैं। - मनोज कुमार डोभाल, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed