फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   From Blue Moon to Buddha's Shining, the universe will be on a grand scale in May.

Nainital News: ब्लू मून से बुद्ध की चमक तक मई में लगेगा ब्रह्मांड का भव्य मेला

Sat, 02 May 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
From Blue Moon to Buddha's Shining, the universe will be on a grand scale in May.
वेस्टा एस्टेरॉइड
नैनीताल। मई का महीना खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। इस महीने आसमान में कई दुर्लभ और आकर्षक खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी जिनमें ब्लू मून, उल्कापात,एस्टेरॉयड, ग्रह-चंद्रमा युति और बुध ग्रह की विशेष स्थिति, शामिल हैं।
विज्ञापन



इनकी शुरुआत फुल फ्लावर मून से होगी

जब 1-2 मई को पूर्णिमा होगी जिसे फुल फ्लावर मून कहा जाता है। यह एक माइक्रोमून भी होगा यानी चंद्रमा पृथ्वी से थोड़ी अधिक दूरी पर होने के कारण सामान्य से थोड़ा छोटा दिखाई देगा। तीन से छह मई के बीच प्रसिद्ध ईटा एक्वारिड उल्कापात अपने चरम पर होगी। यह उल्कापात हैली धूमकेतु के अवशेषों से उत्पन्न होता है। इस दौरान सुबह सूर्योदय से ठीक पहले प्रति घंटे 23 से 50 तक उल्काएं देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन



छह मई को चंद्रमा और मंगल की युति

छह मई की शाम आकाश में एक रोचक दृश्य देखने को मिलेगा जब चंद्रमा और मंगल एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। यह दृश्य नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है और खगोल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण होगा। 31 मई को ब्लू मून दिखाई देगा। वहीं ब्लू मून का अर्थ नीले रंग से नहीं बल्कि एक ही महीने में दो बार पड़ने वाली पूर्णिमा से होता है। यह घटना अपेक्षाकृत दुर्लभ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रहों और चंद्रमा की खास युतियां
मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में चंद्रमा विभिन्न ग्रहों के साथ आकर्षक युति बनाता नजर आएगा। 19 मई को चंद्रमा और शनि की युति, सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा में दिखाई देगी। 20 मई को चंद्रमा और बृहस्पति की युति, मिथुन तारामंडल के पास दिखेगी। 27 मई को चंद्रमा और शुक्र की बेहद सुंदर जोड़ी, भोर के समय दिखाई देगी।

30 मई को बुध ग्रह का सर्वोत्तम दृश्य
30 मई को बुध ग्रह अपनी अधिकतम पश्चिमी दीर्घता पर सूर्योदय से पहले पूर्व दिशा में सबसे स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। यह बुध को देखने का साल का सबसे अच्छा मौका माना जाता है। एस्ट्रो फोटोग्राफर प्रमोद सिंह खाती ने बताया कि ये सभी घटनाएं नंगी आंखों से देखी जा सकती हैं और फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन अवसर प्रदान करेंगी।



इनसेट

एस्टेरॉयड वेस्टा और सुपर न्यू मून भी होंगे आकर्षण
नैनीताल। मई माह में 3-4 मई को एस्टेरॉयड बेल्ट का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे चमकीला एस्टेरॉयड एस्टेरॉयड वेस्टा सबसे अच्छी स्थिति में नजर आएगा।सुपर न्यू मून भी देखने को मिलेगा। इस दौरान 16 मई को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होते हुए भी अमावस्या के कारण लगभग अदृश्य रहेगा क्योंकि उसका प्रकाशित हिस्सा पृथ्वी की ओर नहीं होगा लेकिन इस घटना का एक खास पहलू अर्थशाइन है जब चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर पृथ्वी से परावर्तित प्रकाश हल्की चमक पैदा करता है। यह दृश्य बहुत रोमांचक होता है जिसमें चंद्रमा केवल छाया के रूप में नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed