{"_id":"5dcc62418ebc3e5b467ef845","slug":"friend-took-the-woman-s-jewelry-halduchod-news-hld363903866","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के जेवरात ले उड़ी सहेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के जेवरात ले उड़ी सहेली
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। शादी से पहले सहेली को जेवरात दिखाने के लिए बुलाना बच्ची धर्मा हल्दूचौड़ की युवती को भारी पड़ गया। जेवरात देखने के बहाने उसकी सहेली ने कुछ जेवरात चोरी कर लिए। शक होने पर युवती ने कमरे में सीसी टीवी लगाए और सहेली को दोबारा बुलाया, जिसमें वह जेवरात चोरी करते हुए पकड़ी गई। इस पर युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अंगूठी लेना कबूल लिया है। अब पुलिस उसके कमरे की तलाशी लेने रुद्रपुर गई है।
बच्ची धर्मा निवासी युवती रुद्रपुर स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करती है। उसके साथ काशीपुर की दूसरे समुदाय की युवती भी काम करती है, जो रुद्रपुर में कमरा किराए पर लेकर रह रही है। दोनों गहरी दोस्ती है। बच्ची धर्मा की युवती की दिसंबर में शादी होनी है। इस पर उसने काशीपुर निवासी अपनी सहेली को शादी के लिए बनाए जेवर देखने के लिए धनतेरस के दिन घर बुलाया। सहेली के जाने के बाद बच्ची धर्मा की युवती ने देखा कि उसके जेवर कुछ कम हैं, शक होने पर उसने कमरे में सीसी टीवी लगाए और अपनी सहेली को दोबारा घर बुलाया, जिसमें वह जेवरात चोरी करने हुई दिखी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने काशीपुर निवासी युवती से पूछताछ की तो उसने जेवरात लेने की बात कबूल की। इस पर पुलिस उसके रुद्रपुर स्थित कमरे और काशीपुर स्थित घर पर माल बरामदगी के लिए रवाना हो गई है।
संज्ञान में मामला आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -योगेश उपाध्याय कोतवाल लालकुआं।