फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fraud case against former cricketer Manoj Prabhakar and his son in haldwani

Haldwani News: पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे पर धोखाधड़ी का केस, मुकदमा दर्ज; जानिए पूरा मामला?

Sat, 24 Aug 2024 02:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे रोहन प्रभाकर के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में 11.44 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Fraud case against former cricketer Manoj Prabhakar and his son in haldwani
फ्रॉड केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे रोहन प्रभाकर के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में 11.44 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। लखनऊ (यूपी) स्थित पुरानी सब्जी मंडी निवासी नीरज कुमार शुक्ल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि पूर्व क्रिकेटर पर पहले भी इस तरह के कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन

कोतवाली में सौंपी तहरीर में नीरज ने बताया कि वह लखनऊ स्थित रकाबगंज में एनएस सेल्स नाम से फर्म संचालित करते हैं। एक जुलाई 2017 को पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की कंपनी नेचुरेंस रिसर्च लैब प्राइवेट लिमिटेड, सर्वप्रिय विहार, न्यू दिल्ली ने उसके साथ सुपर डिस्ट्रीब्यूटर एग्रीमेंट किया था। कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज प्रभाकर ने उन्हें पूर्वी एवं मध्य उत्तर प्रदेश एरिया में काम करने के लिए अधिकृत किया था।

विज्ञापन

कंपनी की ओर से जो माल भेजा गया उसका पूरा भुगतान किया जा चुका है। नीरज का कहना है कि कंपनी ने दिसंबर 2023 को बैठक बुलाकर सारे सेल्स स्टाफ को निकाल दिया। कंपनी से बात करने पर बताया गया कि नई टीम रखकर काम कराया जाएगा। इसी बीच जानकारी मिली कि फरवरी में नेचुरेंस हर्बल रुद्रपुर की फैक्टरी बिक गई है। इस पर कंपनी के कर्मचारियों ने मनोज प्रभाकर और उनके बेटे रोहन प्रभाकर को कई बार फोन किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में नीरज ने बताया कि उसके पास नेचुरेंस हर्बल का स्टाक 3,21,601 रुपये, नेचुरेंस रिसर्च लैब प्रालि. का स्टाक 2,78,938, डिस्ट्रीब्यूटरों के रिप्लेसमेंट स्टाक 1,53,920 रुपये और बाजार में डिस्ट्रीब्यूटर उधारी 3,90,227 रुपये है। इस प्रकार कंपनी के कार्य में 11.44 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने उक्त रकम की भरपाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व क्रिकेटर और उनके बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- नितिन लोहनी, सीओ, हल्द्वानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed