फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four youths trapped in the river were rescued

नदी में फंसे चार युवकों का सफल रेस्क्यू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four youths trapped in the river were rescued
लालकुआं में फंसे युवकों के बचाव को पहुंची टीम।
रामनगर/लालकुंआ(नैनीताल)। दो अलग-अलग नदियों में बारिश की वजह से पानी बढ़ने से चार युवक फंसे गए। इन युवकों को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला जा सका। कोसी नदी से बचाए गए युवकों के पास से मछली मारने का कांटा बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर लालकुंआ में फंसे युवक नदी के उस पार बसे गांव से इस पार आ रहे थे तभी अचानक गौला नदी का पानी बढ़ने से ये फंस गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम सात बजे के आसपास दो युवक पंपापुरी के समीप कोसी नदी में दिखाई दिए। कोसी नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया और वह नदी में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए आसपास के दो युवक नदी में गए, लेकिन बहाव देखकर लौट आए। आसपास के लोगों की सूचना पर एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, सीओ बीएस भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम, फायर के किशोर उपाध्याय सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार दोनों युवकों को कोसी नदी से सकुशल बचाया गया। कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया दोनों युवकों में एक इंदिरा नगर का इमरान, दूसरा काशीपुर महेशपुरा निवासी सद्दू है। दोनों दिन से ही मछली मारने के लिए नदी में गए थे। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और गौला बैराज काठगोदाम से देर रात गौला नदी में अचानक पानी छोड़े जाने से गौला नदी के उस पार से बिन्दुखता की ओर आ रहे दो युवक बीच नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह, विधायक नवीन दुम्का और भाजपा मंडल अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। तेज बहाव की वजह से कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों के प्रयास विफल होने पर एसडीआरएफ की टी को बुलाया गया और पानी बंद करवाने के लिए गौला बैराज को सूचना भेजी गई तब जाकर देर रात करीब 11 बजे दोनों युवकों को बचाया जा सका।
विज्ञापन

बिना सूचना छोड़ा पानी
गौला बैराज काठगोदाम से देर रात गौला नदी में अचानक पानी छोड़ने से दो युवक फंस गए। नियम है कि पानी छोड़ने से पहले पुलिस को सूचना दी जाती है और पुलिस नदी के तट के किनारे मुनादी कराकर लोगों को नदी की ओर नहीं जाने के लिए आगाह करती है। पर शुक्रवार को छोड़े गए पानी के बारे में पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई थी। (संवाद)

रामनगर में युवकों को बचाने के लिए कोसी नदी में पहंची टीम।

रामनगर में युवकों को बचाने के लिए कोसी नदी में पहंची टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed