{"_id":"651fcc74038cebc35907fc75","slug":"four-people-injured-after-car-overturns-on-roadside-in-haldwani-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में सड़क हादसा: कार सड़क किनारे पलटी, परिवार के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में सड़क हादसा: कार सड़क किनारे पलटी, परिवार के चार लोग घायल
Fri, 06 Oct 2023 02:54 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 06 Oct 2023 02:54 PM IST
सार
हल्द्वानी चोरगलियां मुख्य मार्ग में प्रतापपुर मोड़ के पास हल्द्वानी से सितारगंज जा रही एक्सयूवी 500 महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। जिसमें परिवार के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हल्द्वानी में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी चोरगलियां मुख्य मार्ग में प्रतापपुर मोड़ के पास हल्द्वानी से सितारगंज जा रही एक्सयूवी 500 महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। जिसके बाद कार सड़क किनारे ही पलट गई। जिसमें परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 की मदद से सभी घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी घायल सितारगंज ऊधम सिंह नगर निवासी है।
विज्ञापन