फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four daughters of Uttarakhand dominate in WPL

WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग में उत्तराखंड की चार बेटियां छाई, प्रेमा रावत को RCB ने 1.20 करोड़ में खरीदा

Mon, 16 Dec 2024 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

यूपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उत्तराखंड के बेटों के बाद बेटियों को भी मिलने लगा है। बंगलूरू में डब्ल्यूपीएल के लिए हुए मिनी ऑक्शन में प्रदेश की तीन बेटियों को खरीदा गया, जबकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एकता बिष्ट को रिटेन किया गया है। 

विज्ञापन
Four daughters of Uttarakhand dominate in WPL
प्रेमा रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उत्तराखंड के बेटों के बाद बेटियों को भी मिलने लगा है। रविवार को बंगलूरू में महिला प्रीमियर लीग के लिए हुए मिनी ऑक्शन में प्रदेश की तीन बेटियों को खरीदा गया, जबकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एकता बिष्ट को रिटेन किया गया है। रॉयल चैलेंजर बंगलूरू ने बागेश्वर के सोमाटी गांव की प्रेमा रावत को बेस प्राइज 10 लाख से 12 गुना अधिक कीमत देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। बता दें कि आईपीएल में प्रदेश के आठ खिलाड़ियों पर अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने दांव लगाया है।

विज्ञापन


देहरादून की नंदिनी और टिहरी की राघवी के लिए यह महीना दोहरी खुशी लेकर आया। पहले तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और एक दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ और अब उन्हें वूमेन प्रीमियर लीग के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिटल ने अपना हिस्सा बनाया है। हालांकि, स्नेहा राणा पर किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


सीएयू सचिव महिम वर्मा ने चारों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बताया, अगले साल यूपीएल और धमाकेदार होगा। पुरुष के साथ महिला टीमों की संख्या में भी इजाफा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर बंगलूरु को उत्तराखंड के खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा, टीम में एकता और राघवी भी शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू वूमेन प्रीमियर लीग 2025 टीम

खिलाड़ी         रिटेन/ऑक्शन      विशेषता          कीमत
 
प्रेमा रावत        ऑक्शन           ऑलराउंडर      1.20 करोड़

एकता विष्ट         रिटेन              गेंदबाज           60 लाख

राघवी बिष्ट      ऑक्शन           ऑलराउंडर        10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन प्रीमियर लीग 2025 टीम

नंदिनी कश्यप      ऑक्शन     बल्लेबाज          10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed